Posts

डा. कठेरिया के नेतृत्व में वर्धा शहर के मोबाइल यूजरों पर हुआ शोध

Image
मेमोरी लॉस के शिकार हो रहे मोबाइल उपभोक्ता, मानवीय व्यवहार में बदलाव का कारण बन रहे मोबाइल करीब 80 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोबाइल उपयोग करने से समाज में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अपराधिक घटनाओं के षड़यंत्र रचने में मोबाइल तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है यह प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। वहीं 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोबाइल क्रांति से सामाजिक सशक्तिकरण की गति भी तेज हुई है।  स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में विभिन्न मंत्रालयों की समिति आईएमसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा था कि मोबाइल मानव शरीर पर कई हानिकारक प्रभाव डाल रहा हैं।  डॉ. धरवेश कठेरिया वर्धा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया अध्ययन केंद्र के सहायक प्रोफेसर डा. धरवेश कठेरिया के नेतृत्व में वर्धा शहर के प्रतिभागियों पर ‘मोबाइल उपयोगकर्ता का मानवीय व्यवहार पर प्रभाव’ विषय पर किए गए शोध में कई आंकड़े चैंकाने वाले सामने आए। शोध के मुताबिक मोबाइल मानवीय व्यवहार में बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण कारण बन रहा है। मोबाइल का ज्यादा उपयोग करने वाले लोग अपनी याद

डाॅ. अर्जुन तिवारी जी का साक्षात्‍कार।

Image
डाॅ. अर्जुन तिवारी जी का साक्षात्‍कार। भडास पर देखने के लिए क्लिक करें।  http://bhadas4media.com/interview/7133-arjun-tiwari डॉ. अर्जुन तिवारी  भारत में पत्रकारिता शिक्षा की नींव और पत्रकारिता शिक्षा को दिशा देने में डॉ. अर्जुन तिवारी की भूमिका महत्वपर्ण रही है। सही मायने में इन्हें पत्रकारिता गुरु कहा जाय तो गलत नहीं होगा। ‘‘हिन्दी पत्रकारिता का उदभव और विकास’’ पर पीएच.डी. करने के बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक पत्रकारिता की 20 से ज्यादा पुस्तकें लिखने वाले डॉ. तिवारी को नामित पुरस्कार, सम्पादन पदक, बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार और पत्रकारिता-भूषण साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हाल में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने उन्हें तीन अगस्त 2015 को लोक साहित्य में महापंडित राहुल सांकृत्यान’’ पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार 14 सितंबर को दिया जाएगा। डॉ. अर्जुन तिवारी भाटपाररानी, देवरिया के मूल निवासी हैं। 1965 में भाटपाररानी से शैक्षणिक कार्य की शुरुआत की। इसके बाद 1994 में काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष हुए और 2002 में सेवानिवृत्त

विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन

Image
एक नजर विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन के आंकडों पर ... विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन भारत में नागपुर,दिल्‍ली के बाद भोपाल में दसवां विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन का अयोजन किया गया। किसी ने इसे संघ का सम्‍मेलन बताया तो किसी ने इसे साहित्‍य से परे बताया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने हिन्‍दी सम्‍मेलन का आनंद उठाते हुए एक छात्रों ने तीन दिन में औसतन 1264 तस्‍वीर खींचवाएं हैं। विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों पर गौर करें तो ये आंकडे और भी चौकाने वा ले हैं। औसतन एक शिक्षक ने तीन दिनों के सम्‍मेलन में 834 तस्‍वीर खींचवाया है।  मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह के साथ तीन दिनों में 2600 लोगों ने फोटो खींचवाया है। हिन्‍दी की रोटी बेलने वालों की उपस्थिति अच्‍छी खासी रही और हिन्‍दी भााषा की रोटी खाने वाले नदारत रहे।   विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन में हिन्‍दी को इज्‍जत दिलाने के लिए गए बडे साहित्‍यकार झोला न मिलेने पर नाराजगी दिखाई और कहा कि यह हिन्‍दी सम्‍मेलन नहीं झोला सम्‍मेलन है।   कई लोगों ने तारीफों के पुल बांधते हुए हिन्‍दी सम्‍मेलन की व्‍

आकर्षण का केंद्र है पोर्न …

Image
आकर्षण का केंद्र है पोर्न …  पोर्न का इतिहास सदियों पुराना है। जब देश में आधुनिक तकनीक का आगमन नहीं हआ था तो राजा, महाराजा कलाकृतियों के माध्यम से पोर्न का आनंद लिया करते थे। राजाओं के पास हजारों रानियां रहती थी फिर भी कलाकृतियों को देखकर वासना की भूख मिटाता था। वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक ने पोर्न को घर घर तक पहुंचा दिया है। कुछ बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि बलात्कार के पीछे पोर्न का हाथ है। आंकडो पर गौर करें तो भारत में 50% इंटरनेट यूजर पोर्न देखते हैं। अगर पोर्न ही बलात ्कर के लिए प्रेरित करता है तो मेरा मानना है भारत के प्रत्येक घर में एक बलात्कारी है। कुछ मामलों में पोर्न का हाथ हो सकता है लेकिन सभी मामलों में पोर्न वेबसाइट का हाथ बताकर अपनी आत्मा को शांति देना है। पोर्न देखने वाले भारत के 50%लोग पोर्न देखकर खुद को संतुष्ट कर लेता है और कई बडे सामाजिक अपराध से भी देश को बचाता है। पोर्न देखने वालों में ज्यादातर युवा हैं।  सेक्स शिक्षा से जुडे कानून बनाने वाले ‘सिओन हमफ्रेज’ ने कहा है … ‘’आज के बच्चे ऐसी दुनियां में हैं जहां सेक्स एक खुला विषय है। उन्हें बताया जाय कि वो

बिहार में विकास नहीं जाति को मिलेगा बोट ...

Image
बिहार में विकास नहीं जाति को मिलेगा बोट ... बिहार में चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। कोई जाति की राजनीति करेगा तो कोई विकास की, कोई भगवा लहराएगा तो कोई सांप्रदायिक ताकत को जड से उखाडने की बात करेगा, किसी को दलितों की चिंता होगी तो किसी को सवर्णों की। फिलहाल बिहारी राजनीति में झाडू का आना बांकी है जो पूरे बिहार को लोकपाल के माध्यम से व्यवस्थित कर देगा। सत्ता का सुख किसे नहीं चाहिए। फिर भी चुनावों में कोई त्याग कर रहा है तो कोई बिहार बचाने के लिए जहर पी रहा है। कभी  जंगल राज की दुहाई देने वाले आज जंगल में ही मंगल कर रहे हैं तो कभी दलितों के हित की लडाई लडने वाले जीतन राम मांक्षी भी आज बीजेपी की गोद में समा गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, राजद, कांग्रेस, बसपा और जदयू के अलावा जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, सांसद पप्पू यादव की नई पार्टी जनाधिकार मोर्चा और पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि की समरस पार्टी, उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और रामविलास की लोजपा सहित वामदल भी इस चुनावी समर में ताल ठोंकने की तैयारी में जुटी है

अलविदा इंदौर...

Image
अलविदा इंदौर.. इंदौर आया भी था तो बारिश की बूंदों ने स्वागत किया था...मन अजीब सा हो रहा था लेकिन समय बीतता गया और मैं भी इंदौर की दुनिया में रमता चला गया ।             एम.फिल. की पढ़ाई के दौरान बहुत सी नई अनुभवों को सीखा... आज इंदौर को अलविदा करने का समय आ गया है... यहां अध्यापन से लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की बारीकियों को सीखने का मौका मिला... यहां अध्यापन के दौरान अपने छात्र-छात्राओं से भी बहुत कुछ नया सीखने को मिला । मित्रों एवं गुरुजनों का सहयोग मिलता रहा जिसके लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूँ...                                                                                                 आज से इंदौर की जीवंतता मेरी यादों में खो जाएगी...                                                                                                           सभी के लिए मंगलकामनाओं के साथ.
Image