बिहार में तीर के निशाने पर खिलना चाह रहा कमल .....


बिहार में तीर के निशाने पर खिलना चाह रहा कमल .....

मोदी नाम की हवा बहुत तेजी से बिहार में फैल रही है जिसकी हवा कई हाथियों को मदमस्त करने में लगी है। यह हवा नेता परिवर्तन की होगी। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार जदयू के कई बडे नेता का लोकसभा चुनाव तक भाजपा में शामिल होने की खबर है। जदयू से आज तक बिधानसभा चुनाव लड रहे नेता भी भाजपा में शामिल होकर सांसद बनने का सपना देख रहे हैं।
      सत्रह साल गठबंधन और सत्ता की भूख से भाजपा के तेवर बिहार में उग्र दिख रहे हैं। कुछ भाजपा पार्टी कार्यकर्ता बात करने पर बताते हैं कि इस बार नीतीश कुमार को पता चल जाएगा। क्या पता चलेगा? ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल भाजपा का कार्य जमीनी स्‍तर पर कितना चल रहा है ये तो लोकसभा चुनाव के परिणाम से साफ हो जाएगा। आम बातचीत में भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह और विश्वास दिख रहा है। यह विश्वास वोट में कितना बदल पाएगा ये तो चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा। जदयू कार्यकर्ता नरम् और भाजपा कार्यकर्ता गरम् दिख रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञापन का इतिहास अर्थ,परिभाषा,प्रकार एवं आचार संहिता

जनसंचार का सबसे प्रभावी माघ्यम है सिनेमा।

संचार शोध