साक्षात्कार


साक्षात्कार


            साक्षात्कार इंटरव्यू भेंटवार्ता सब पर्यायवाची हैं। आजकल समाचार अथवा अन्य  जानकारी पाने के लिए साक्षात्कार एक प्रमुख माध्यम है। इसका प्रमुख उद्देश्य  समसामयिक विषयोंए घटनाओंएसमस्याओं के संबंध में पाठकों, श्रोताओं या ट्रष्टाओं की जिज्ञासापूर्ति हेतु सूचनाओं का संग्रह करना है। साक्षात्कार द्वारा किसी महत्वपूर्ण व्यक्तिए विषय विशेषज्ञ, विशिष्ट अधिकारी से अपेक्षित सूचनाएँ इकट्ठी की जा सकती है। कई बार सामान्य या आम लोगों के साक्षात्कार भी लिये जाते हैं। साक्षात्कार के  माध्यम से सीधा संपर्क कर सही सूचना प्राप्त की जाती है। व्यक्ति विशेष की व्यक्तिगत राय प्राप्त की जाती है, तथ्यों की पुष्टि हो सकती है। एक ही विषय पर विभिन्न लोगों के विचार पाए जा सकते हैं। साक्षात्कार से समाचार.पत्रों की निजी विश्वसनीयता उत्पन्न होती है। विद्वानों, विशेषज्ञों के साथ.साथ  आम जनता से बात.चीत कर उसकी राय भी जानने का प्रयास होता है।  साक्षात्कार से प्राप्त सामग्री समाचारों के लिए कच्चे माल का कार्य करती है। साक्षात्कार के आधार पर लेखए टिप्पणी आदि भी प्रस्तुत हो सकती है। कई बार संपादकीय का आधारभूत विषय भी साक्षात्कार से प्राप्त हो जाता है।  साक्षात्कार में निश्चित रूप से दो पक्ष होते हैं। एक तो साक्षात्कारकर्ता अर्थात् भेंटकर्ता या वार्ताकार होता हैए जबकि दूसरा पक्ष वह व्यक्ति विशेष है, जिसका साक्षात्कार लिया जाना है। साक्षात्कार लेने वालों या साक्षात्कार देने वालों की संख्या के विषय में कोई सैद्धांतिक अवधारणा नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञापन का इतिहास अर्थ,परिभाषा,प्रकार एवं आचार संहिता

जनसंचार का सबसे प्रभावी माघ्यम है सिनेमा।

संचार शोध